पति से नाराज दो महिलाओं ने दी जान
जागरण संवाददाता मीरजापुर कटरा कोतवाली के क्षेत्र के दो अगल-अलग स्थानों पर दो महिलाओं ने
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कटरा कोतवाली के क्षेत्र के दो अगल-अलग स्थानों पर दो महिलाओं ने अपने पति की फटकार और नशे से तंग आकर गुरुवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
जौनपुर निवासी प्रिया तिवारी (28) की शादी मई 2014 में मीरजापुर के डंगहर पथरिया निवासी सत्यकांत तिवारी के साथ हुई थी। प्रिया को चार साल का एक लड़का है। गुरुवार की रात वह मोबाइल लेकर देख रहा था। प्रिया सभी को खाना खिलाने के बाद जब कमरे में सोने गई तो बेटे से मोबाइल ले लिया। बेटे ने मोबाइल मांगा तो नहीं दिया। यह देख वह रोने लगा। काफी प्रयास के बाद भी उसने रोना नहीं बंद किया। इसकी जानकारी होने पर सत्यकांत ने प्रिया को डांटते हुए उससे मोबाइल लेकर बेटे को दे दिया। इसी बात से नाराज प्रिया ने देर रात फांसी लगा ली।
वहीं दूसरी घटना इसी कोतवाली क्षेत्र के पीली कोठी कचार की बताई जा रही है। मोहल्ला निवासी निवासी नीरज भारती (34) पत्नी रामहित भारती ने पति के कार्यों से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि महिला का पति शराब का सेवन करता था। इसके लिए उसने कुछ लोगों से कर्ज ले लिया था। इसको अदा करने के लिए वे लोग आए दिन उसके ऊपर दबाव बना रहे थे। कर्ज नहीं देने पर लोग घर आकर उसको भला-बुरा बोलते थे। यह बातें नीरज से बर्दाश्त नहीं होती थी। पति के क्रिया-कलापों से तंग आकर उसने गुरुवार की देर रात कमरे में पंखे से फंदा लगाकर झूल गई। शुक्रवार की सुबह देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोग उसे जगाने गए। देखा तो कमरे में पंखे में बंधे फंदे से झूल रही थी।