सरकारी काम में आई पारदर्शिता
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के स्टेशन रोड व दक्षिणी सबरी, कसरहट्टी मोहल्ले में भाजपा
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Nov 2017 06:07 PM (IST)Updated: Fri, 24 Nov 2017 06:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के स्टेशन रोड व दक्षिणी सबरी, कसरहट्टी मोहल्ले में भाजपा की बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान भाजपा के चुनार विधायक अनुराग ¨सह ने कहा कि भाजपा विकास के मुददे पर निकाय चुनाव लड़ रही है। यही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। निकाय चुनाव बाद नगर का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्ग के लिए विकास का कार्य कर रही है। इस दौरान रमेश दुबे, विकेश्वर प्रताप ¨सह, स्वामीनाथ ¨सह, विद्या तिवारी, उपेंद्र चतुर्वेदी, अमूल पाठक, संजय श्रीवास्तव आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें