कर्णावती नदी में जलस्तर बढ़ता देख आवागमन ठप
निरंतर गंगा के बढाव के कारण क्षेत्र कर्णावती नदी में पानी का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण मीरजापुर- प्रयागराज मार्ग पर अकोढी के पंचपुलवा पर आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया गया है।
जासं, गैपुरा मीरजापुर : निरंतर गंगा के बढाव के कारण क्षेत्र कर्णावती नदी में पानी का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण मीरजापुर- प्रयागराज मार्ग पर अकोढी के पंचपुलवा पर आवागमन पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। आवागमन ठप होने के कारण छोटे-बड़े वाहनों के अलावा रोडवे•ा की बसें भी गैपुरा से लालगंज होते हुए जनपद मुख्यालय तक पहुंच पा रही है। बाढ़ के कारण जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए यात्रियों को लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है।
क्षेत्र के अकोढी, बिरोही, महडौरा, बबुरा, देवरी, भटेवरा, निफरा एवं जोपा आदि गांव में बाढ़ से पीड़ित लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी के आसपास की फसलें पानी में डूबने के कारण पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। पहले अवर्षण की मार और अब बाढ़ की मार किसानों को झेलना पड़ रहा है। बाढ़ क्षेत्र की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर आवागमन ठप होने के कारण अकोढी गाव़ के पंचपुलवा पर यात्री पैदल पुल पार करके प्राइवेट वाहनों से यात्रा करने को विवश है। स्थानीय ल़ोगो को जनपद मुख्यालय तक पहुंचने में लगभग दोगुनी दूरी तय करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पंचपुलवा के नवनिर्मित पुल के अधूरे काम को पूर्ण कराते हुए कम से कम दुपहिया वाहनों का संचालन कराने की मांग की है।