तीन घंटे जाम रहा नगर, परेशान रहे राहगीर
नगर का आधा हिस्सा मंगलवार की दोपहर तीन घंटे तक जाम रहा। हर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारे लगी रही। जाम में फंसकर राहगीर छात्र छात्राए महिलाए परेशान रही। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर चार बजे जाम से लोगों को निजात मिल पाया। तब कही पुलिस ने राहत की सांस ली।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर का आधा हिस्सा मंगलवार की दोपहर तीन घंटे तक जाम रहा। हर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारे लगी रही। जाम में फंसकर राहगीर, छात्र-छात्राएं, महिलाए परेशान रही। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर चार बजे जाम से लोगों को निजात मिल पाया। तब कही पुलिस ने राहत की सांस ली।
यातायात पुलिस की सारी व्यवस्था प्रतिदिन दोपहर को स्कूलों की छुट्टियां होने पर फेल हो जाती है और नगर की हर सड़क जाम हो जाती है। जाम के चलते वाहनों के पहिए घंटों थम जाते हैं। ऐसा एक दिन का हाल नहीं है बल्कि प्रतिदिन होता है। सबसे अधिक जाम नगर के संगमोहाल, रोडवज, तहसील चौराहा, रमईपट्टी, अस्पताल रोड, वासलीगंज, घंटाघर, पक्केघाट, लालडिग्गी, मुकेरीबाजार, गनेशगंज, इमरती रोड, गुरहट्टी चौराहा, पेटही का चौराहा, गिरधर का चौराहा, महुवरिया रोड आदि इलाकों में रहता है। सड़क के मुख्य मार्गों पर जाम लगने से स्कूलों से छूटने वाले बच्चे एक से दो घंटे की देरी से अपने घर पहुंचे है। इस दौरान उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धूल के साथ साथ खटारा हो चुके वाहनों के धुंए से भी जुझना पड़ता है। जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस के साथ साथ होमगाडर्स को भी ड्यूटी पर लगाया गया है लेकिन होमगार्डस के जवान ड़्यूटी करने की बजाय चौराहे तिराहे पर खड़े होकर जमा को देखते रहते हैं। जिससे जाम नहीं खुल पाता है।