विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में हाइवा से कुचलकर तीन लोगों की मौत, सड़क पर लगी भीड़

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 06:14 PM (IST)

मीरजापुर में जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाइवे पर डोहरी गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवा की चपेट में आने ...और पढ़ें

मीरजापुर में हाइवा ने बाइक सवार तीन को कुचला, मौके पर मौत।

मीरजापुर में हाइवा ने बाइक सवार तीन को कुचला, मौके पर मौत।

HighLights

  1. मीरजापुर में हाइवा से कुचलकर तीन की मौत।

  2. बाइक सवार नीतीश, मां और भांजी ने गंवाई जान।

  3. जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाइवे पर हुआ हादसा।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाईवे पर डोहरी गांव के पास रविवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार मां, बेटे और दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए तीनों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्वजन ने सड़क जाम कर दिया।

परिवार के लोग चालक को तत्काल गिरफ्तार करने व स्वजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे है। जानकारी के अनुसार, भड़ेवल निवासी नीतिश बियार रविवार की शाम करीब पांच बजे अपनी मां श्यामरती और दो वर्षीय भांजी अंकिता को बाइक पर बैठाकर चंदौली स्थित अपने ननिहाल पिपरिया जा रहे थे।

अभी वे जिवनाथपुर-कंचनपुर स्टेट हाईवे पर डोहरी गांव के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आ गए। हाईवा की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े और वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से कुचल गए।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं। मां-बेटे और मासूम बच्ची की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या थी, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर शोक और आक्रोश रहा। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत ने हर किसी को झकझोर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।