जेसीबी के धक्के से बाइकर समेत तीन घायल
स्थानीय चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग महेशपुर मस्जिद के पास बाइक सवार समेत तीन लोगों को विपरित दिशा से आ रहा जेसेबी ने धक्का मार दिया। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जासं, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : स्थानीय चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग महेशपुर मस्जिद के पास बाइक सवार समेत तीन लोगों को विपरित दिशा से आ रहा जेसेबी ने धक्का मार दिया। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
लालगंज थाना के बरौंधा चौकी क्षेत्र के लायन निवासी अनिल (30) व रेखा (25) तथा माता गुलाबकली (40) को अपने बाइक पर बैठाकर ड्रमंडगंज बाजार से वापस घर की तरफ जा रहे थे। वह राष्ट्रीय राजमार्ग महेशपुर मस्जिद के पास पहुंचे ही थे कि इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे जेसेबी ने धक्का मार दिया। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर चौकी प्रभारी संजय सिंह भी पहुंचकर घायलों के परिजनों को सूचित किया।