विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीलगाय काटने के तीन आरोपित बंदी

By JagranEdited By:
Published: Mon, 30 Mar 2020 06:10 PM (IST)

विध्याचल थानाक्षेत्र के विजयपुर बोलिपुर नदी के पास पशु काटे जाने व मांस बिक्री की सूचना पर सोमवार को पुलिस ...और पढ़ें

नीलगाय काटने के तीन आरोपित बंदी
नीलगाय काटने के तीन आरोपित बंदी

जासं, गैपुरा (मीरजापुर) : विध्याचल थानाक्षेत्र के विजयपुर बोलिपुर नदी के पास पशु काटे जाने व मांस बिक्री की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली कि क्षेत्र में नीलगाय काटकर बेचा जा रहा है। सुबह मिली इस सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां अफरातफरी मच गई और खरीद करने वाले फरार हो गए। वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और तीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। तीनों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।