कैंप में की स्वास्थ्य जांच, दी दवा
जागरण संवाददाता मीरजापुर विकास खंड चील्ह के हरिसंगपुर गांव में संस्था की ओर से एक कै
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 03:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : विकास खंड चील्ह के हरिसंगपुर गांव में संस्था की ओर से एक कैंप लगाया गया। इसमें आने वाले लोगों को मेडिकल जांच करने के साथ ही दवाएं भी दी गई। कार्यक्रम में छानबे विधायक राहुल कोल ने गरीब लोगों में कंबल भी वितरण किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव द्वारा भी लोगों को कंबल वितरण किया गया। एसडीएम ने कहा कि संस्था की ओर से हमेशा गरीब लोगों के लिए कार्य किया जाता रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. धर्मराज ने किया। कार्यक्रम का संचालन लल्लू तिवारी ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें