आज नहीं डोलेंगे ट्रकों के पहिए
ट्रकों की पार्किंग को लेकर फजीहत एवं परिवहन अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न को लेकर आल इंडिया ट्रक एसोसिएशन ने सोमवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 06:17 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 06:17 PM (IST)
जासं, घोसी (मऊ) : ट्रकों की पार्किंग को लेकर फजीहत एवं परिवहन अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न को लेकर आल इंडिया ट्रक एसोसिएशन ने सोमवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसके चलते ट्रकों के पहिए नहीं डोलेंगे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने सभी ट्रक स्वामियों से इसका अनुपालन करने को कहा है। जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता श्री यादव ने हड़ताल के मुद्दे में भाड़ा वृद्धि एवं आवागमन हेतु नदियों के पुल खोले जाने को भी समाहित किए जाने की बात कहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें