Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से गूंजा पंडाल

नगर के स्टेशन रोड स्थित गोकुलधाम कृष्णनगर में आयोजित गणेशोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। साथ ही भक्तों द्वारा गणपति बप्पा मोरिया के जयकारें से पूरा पंडाल गुंजता रहता है। प्रतिदिन भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 06:50 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 11:38 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरिया के  जयकारे से गूंजा पंडाल
गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से गूंजा पंडाल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के स्टेशन रोड स्थित गोकुलधाम कृष्णनगर में आयोजित गणेशोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। साथ ही भक्तों द्वारा गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से पूरा पंडाल गूंज रहा है। प्रतिदिन भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

loksabha election banner

गणेशोत्सव कमेटी के तत्वावधान में दो सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा किया। इसके बाद आरती पूजन के बाद प्रतिदिन भक्तों के दर्शन के लिए पंडाल को खोल दिया जाता है। लगातार सैकड़ों की संख्या में लोग भगवान गणेश का दर्शन पूजन करने के लिए सुबह से लेकर देर रात तक पहुंच रहे है। इस दौरान प्रतिदिन आसपास की महिलाएं रात दस बजे के बाद से भक्तिगीतों का प्रस्तुत करती है जो देर रात तक चलता रहता है। अंत में भगवान की आरती करने के बाद पंडाल को बंद कर दिया जाता है। इस अवसर पर विनोद कुमार यादव उर्फ शंभू, हिमांशु, राजकुमार यादव, अभिषेक, राजेंद्र यादव, अजीत, अशोक कुमार यादव, सुनीता, सुशीला, कंचन, रेखा, अनुमिता, संजू आदि भगवान की सेवा में जुटे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.