सरकार भले मुकदमा दर्ज कराए पार्टी गरीबों को भोजन कराएगी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में 6 जून से छह दिवसीय महाभंडारा का आयोजन किया है। जिसमें जिले में पांच हजार लोगों को पार्टी के द्वारा प्रतिदिन भोजन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर जिन गरीब मजदूरों का सहयोग करने पर प्रशासन ने गिरफ्तार किया वह कार्य कांग्रेस के कार्यकर्ता करते रहेंगे।
जासं अदलहाट (मीरजापुर) : कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में 6 जून से छह दिवसीय महाभंडारा का आयोजन किया है। जिसमें जिले में पांच हजार लोगों को पार्टी के द्वारा प्रतिदिन भोजन कराया जाएगा। कहा, कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर जिन गरीब मजदूरों का सहयोग करने पर प्रशासन ने गिरफ्तार किया, वह कार्य कांग्रेस के कार्यकर्ता करते रहेंगे। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस प्रतिनिधियों से कहा कि अगर खाना खिलाना, उनकी मदद करना, उनको सुरक्षित उनके घर पहुंचाना गुनाह है तो यह गुनाह मीरजापुर का हर कांग्रेसी कार्यकर्ता करता रहेगा। गरीब असहाय मजबूर लोगों की मदद भोजन पानी की व्यवस्था आगे करते रहेंगे। अगर प्रशासन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर एफआइआर भी करें तो भी हम सेवाकार्य से पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाबचंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी एफआइआर में फंसाया गया है। यह वापस हो और प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करें। जिला उपाध्यक्ष सेवादल बृजेश द्विवेदी, रामधनी विश्वकर्मा, विजय आनंद पांडेय रहे।