विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिर्जामुराद में दुपट्टे से फंदा लगाकर किशोरी ने दी जान, जांच के लिए पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:24 PM (IST)

मिर्जामुराद के खालिसपुर गांव में 16 वर्षीय किशोरी आकांक्षा राजभर ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्रेम-प्रसंग को खुदकुशी का कारण बताया जा रहा है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. खालिसपुर गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या।

  2. प्रेम-प्रसंग को खुदकुशी का मुख्य कारण बताया जा रहा।

  3. एक युवक हाल ही में जेल से छूटकर घर आया था।

जागरण संवाददाता, मिर्जामुराद। खालिसपुर गांव में मंगलवार को अपरान्ह तीन बजे आकांक्षा राजभर (16) किशोरी ने पंखे की कुंडी में दुपट्टे के सहारे गले मे फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी।मृतका हाईस्कूल की छात्रा रही।सूचना पाकर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।खुदकुशी का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा हैं।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

मिर्जामुराद थानांतर्गत खालिसपुर गांव निवासी संजय राजभर पावरलूम संचालक हैं।वह अपनी पत्नी सीमा संग रिश्तेदारी में गए थे।संजय की पुत्री आकांक्षा घर पर अकेली मौजूद रही।भाई हर्ष कही गया हुआ था।आकांक्षा दोपहर में बड़े पिता प्रवेश राजभर के घर से भोजन कर आई और फिर कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे की कुंडी से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा लटक गई।

दरवाजा देर तक बंद रहने पर बड़े पिता जब दरवाजा खटखटाए तो नही खुला।खिड़की से देखे तो आकांक्षा का शव लटकता दिखा। सवा माह पूर्व आकांक्षा को गांव का ही एक युवक बहका-फुसलाकर घर से लेकर चला गया था।

यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी मस्जिद: वुजूखाना के ASI सर्वे की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 30 नवंबर को होगी अगली हियरिंग

पांचवे दिन पुलिस दोनों को पकड़ ली थी।युवक को जेल भेज दिया गया था।युवक दस दिन पूर्व जेल से छूटकर घर आ गया हैं।