विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में सामने आया हैरान करने वाला मामला, मछली समझ मगरमच्छ को घर ले आए बच्चे; ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Published: Tue, 28 May 2024 09:59 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में सुसुआड़ नदी में स्नान करने के लिए गए कुछ बच्चे मछली समझकर दो फीट ...और पढ़ें

यूपी में हैरान करने वाला मामला, मछली समझ मगरमच्छ को घर ले आए बच्चे; ग्रामीणों में मचा हड़कंप
यूपी में हैरान करने वाला मामला, मछली समझ मगरमच्छ को घर ले आए बच्चे; ग्रामीणों में मचा हड़कंप

संवाद सूत्र, हलिया (मीरजापुर)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में सुसुआड़ नदी में स्नान करने के लिए गए कुछ बच्चे मछली समझकर दो फीट का लंबा मगरमच्छ पकड़कर घर ले आए। यह देख ग्रामीण संग स्वजन भयभीत हो गए। कुछ ही पल में वन विभाग की टीम पहुंच गई और मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे ददरी बांध के गहरे जलाशय में ले जाकर छोड़ दिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

बसुहरा गांव के आठ से दस वर्ष के कुछ बच्चे सुसुआड़ नदी में स्नान करने के लिए सुबह गए थे। करीब दो फीट लंबा मगरमच्छ के बच्चे को मछली समझ कर घर ले आए। जहां उसे देख स्वजन हैरान रह गए और बच्चों को डांट फटकार लगाते हुए ग्राम प्रधान राम आसरे को जानकारी दी।

प्रधान ने एक पानी भरे नांद में मगरमच्छ को रख कर इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्र को दी। मौके पर पहुंचे रेंजर अवध नारायण मिश्रा, वनरक्षक अरविंद कुमार, नीटू शर्मा व शीतला बख्श सिंह ने मगरमच्छ को कब्जे में ले लिया। वन क्षेेत्राधिकारी रेंजर हलिया ने बताया कि मगरमच्छ को वनविभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़कर मेजा ददरी बांध में छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें: यूपीडा से औद्योगिक गलियारे की जमीन बैनामा पर रोक, अब तक 104 हेक्टेयर जमीन हो चुकी है रजिस्ट्री