अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वोपरि
आदर्श नगर पंचायत के स्थानीय थाना में सोमवार को क्षेत्र के लोगों समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या में विवादित राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के मामले को लेकर सरकार गंभीर है।
जासं, कछवां (मीरजापुर) : आदर्श नगर पंचायत के स्थानीय थाना में सोमवार को क्षेत्र के लोगों समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या में विवादित राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के मामले को लेकर सरकार गंभीर है। जन मानस को पूरी धैर्यता के साथ सुप्रीम कोर्ट के फैसला का इंतजार करना चाहिए क्योंकि वही सर्वोपरी है। इस मौके पर चेयरमैन पनधारी कुमार यादव, ईओ विनीत कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुमार गुप्ता, रामकुमार उमर, जावेद आलम, तरूण राय, विकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।