Move to Jagran APP

कायस्थ समाज ने देश को दी है महान विभूतियां : सुबोधकांत

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कायस्थ समाज को जागरूक करते हुए कहा कि कायस्थ समाज ने इस देश को महान विभूतियां दी हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 07:20 PM (IST)
कायस्थ समाज ने देश को दी है महान विभूतियां : सुबोधकांत
कायस्थ समाज ने देश को दी है महान विभूतियां : सुबोधकांत

- अभाकाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पहुंचे शहीद उद्यान

loksabha election banner

- अमर शहीद नरेश चंद्र श्रीवास्तव की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कायस्थ समाज को जागरूक करते हुए कहा कि कायस्थ समाज ने इस देश को महान विभूतियां दी हैं। जरूरत है उनके आदर्शों व सिद्धांतों के अनुकरण करने की। वे रविवार को नारघाट स्थित शहीद उद्यान में अमर शहीद नरेश चंद्र श्रीवास्तव की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि देश में दर्जनों की संख्या में ऐसी लोकसभा सीटें हैं जहां कायस्थ समाज की बहुलता है। वे चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। जरूरत है उनको अपनी शक्ति को पहचानने की। अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी कायस्थों को एकजुट होना होगा। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह वह संगठन है जिसके अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद जी भी थे। डा. डीएल श्रीवास्तव, अजीता श्रीवास्तव, डा. अर¨वद श्रीवास्तव, डा. सतीश श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव व बब्बू सिन्हा ने भी अपने विचार प्रकट किए। संचालन सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। सतीश सिन्हा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, कैलाशपति श्रीवास्तव, हरिशंकर श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, मंगल श्रीवास्तव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.