Move to Jagran APP

दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित दुल्हन की तरह सजा नगर

शारदीय नवरात्र की महासप्तमी शनिवार को दुर्गा पंडालों में घट स्थापना के साथ दर्शनार्थियों के लिए मां के पट खोल दिए गए। शुक्रवार की देर रात तक पूजा पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 12:19 AM (IST)
दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित  दुल्हन की तरह सजा नगर
दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित दुल्हन की तरह सजा नगर

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : शारदीय नवरात्र की महासप्तमी शनिवार को दुर्गा पंडालों में घट स्थापना के साथ दर्शनार्थियों के लिए मां के पट खोल दिए गए। शुक्रवार की देर रात तक पूजा पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गई। चुनार कोतवाली क्षेत्र में 74 स्थानों पर देवी उपासना के लिए भव्य पंडाल एवं आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किए गए है। जहां दुर्गा पूजा पर्व के लिए पूरा नगर माता रानी के सच्चे दरबार के रूप में सज-धजकर तैयार हो चुका है। वही पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं के विभिन्न रूप दर्शाए गए हैं। नगर के करीब सभी इलाकों में पंडालों को विद्युत झालरों से सजाने के साथ ही आकर्षक तोरण द्वार बनाए गए हैं। रेलवे स्टेशन, स्टेशन रोड, टेकौर, गांधी पार्क, गंगेश्वरनाथ, गुहराज पार्क, सद्दूपुर, साहबराम गोला, चौक बाजार, लाल दरवाजा आदि प्रमुख जगहों के आकर्षक पंडालों में देर रात तक मां के भक्त दर्शन के लिए आते रहे। इसी तरह राजगढ़ विकास खंड के रामपुर सक्तेशगढ़ में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई। नव युवा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि नवमी के दिन कन्या पूजन व भव्य देवी जागरण और विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.