Move to Jagran APP

सरकार की गलत नीतियों के विरोध में गरजे सपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता मीरजापुर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पदाधिकारियों एवं काय

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 12:09 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 05:05 AM (IST)
सरकार की गलत नीतियों के विरोध में गरजे सपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के गलत नीतियों के विरोध में जनपद के समस्त तहसीलों में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए। कहा कि प्रदेश में आज अराजकता का माहौल है। किसान, नौजवान बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गो की उपेक्षा हो रही हैं। आरक्षण पर वार किया जा रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त, सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, महंगाई, किसान समस्या, निजीकरण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ी है।

loksabha election banner

पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित 16 सूत्रीय मांग पत्र देकर एसडीएम सदर को सौंपा। इस दौरान पूरा तहसील परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि रोजगार नहीं मिलने से लोग एक-एक रोटी के लिए मोहताज हो रहे हैं। सरकार से अतिवृष्टि ओलावृष्टि बाढ़ से नष्ट फसलों के लिए किसानों की क्षतिपूर्ति का तत्काल प्रबंध हो। गन्ना किसानों का बकाया नियमानुसार ब्याज के साथ किया जाए। बिजली की दरें सस्ती की जाएं। बुनकरों को कम कीमत पर बिजली दी जाए। फर्जी एनकाउंटर रोके जाए। एनकाउंटर किए गए मामलों की न्यायिक जांच की जाए। छात्र- छात्राओं की पांच महीने की फीस माफ हो। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, अभय यादव, विनोद, प्रभात, संजय, राकेश, दिनेश, रोहित, सुभाष, रामगोपाल, जवाहर मौर्या, अशोक यादव, मुन्नी यादव , अभिषेक, मुकेश, सत्यप्रकाश, आनंद त्रिपाठी, दीपक, राज, उदित, चंदन, श्याम मोहन, अरविद श्रीवास्तव, जाहिद, सलीम, अनिल, बब्बू, सूरज, इलियाज, लवकुश, नसीम, गिरधारी, बाके, कन्हैया, उपेंद्र, जैनेंद्र आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.