Move to Jagran APP

सपाइयों ने किया सड़क जाम, फूंका पुतला

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रशासन द्वारा रोक दिया गया। नाराज सपाजनों ने सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में जनपद के भरुहना चौराहे पर सड़क जाम कर और कलेक्ट्रेट परिसर के पास सपा कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला फूूंककर कड़ा विरोध जताया। कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लागू है विपक्षी नेताओं को जेलों में भेजा जा रहा है। सीओ सदर हितेंद्र कृष्ण के समझाने पर सपाजनों ने सड़क से जाम हटाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 07:05 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:33 PM (IST)
सपाइयों ने किया सड़क जाम, फूंका पुतला
सपाइयों ने किया सड़क जाम, फूंका पुतला

जागरण संवाददाता मीरजापुर : पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रशासन द्वारा रोके जाने से भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में भरूहना चौराहे पर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के पास सपा कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

loksabha election banner

सपा जिलाध्यक्ष ने घटना की कड़ी ¨नदा की। कहा, अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोकना लोकतंत्र की हत्या है। देश की सरकार सपा-बसपा के गठबंधन से घबरा गई है। इसलिए वह इस तरह का कार्य कर रही है। प्रशासन की मनमानी नहीं चलेगी। अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ लखनऊ के जिला प्रशासन ने जिस तरह बदसलूकी की है, उसकी घोर ¨नदा सपाजन करते हैं। प्रदेश सरकार को चेतावनी दी, कहा ऐसी घटनाओं को रोका जाए अन्यथा सपाजन पूरे प्रदेश में सड़क पर उतरकर धरना- प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र ¨सह पटेल, जवाहर मौर्या, स्वामी शरण दुबे, राजू चौबे, विजय बाबू मिश्रा, पंकज दूबे, आनंद त्रिपाठी, अनिल यादव, धनराज यादव, शिवपाल यादव, रत्नेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

सयुस ने बुलंद की आवाज

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विशाल यादव के नेतृत्व में सपाजनों ने गिरधर का चौराहा पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कहा कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र में तानाशाही कर रही है। इसका जवाब मिलेगा। इस दौरान निश्चय पांडेय, लकी यादव, कृतार्थ कुमार कसेरा, सर्वेश शुक्ला, पियुष मिश्रा, विरेंद्र यादव, प्रीतम सोनी आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.