Move to Jagran APP

सपा ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

सपा ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 07:44 PM (IST)
सपा ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन
सपा ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

सपा ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49 वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर रक्तदान किया। साथ ही जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने महिला जिला चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों काे फल वितरण किया। चार मरीजों को रक्त भी दिया गया।

सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सर्व समाज का हित है। आज किसान, व्यापारी, उद्यमी सभी वर्ग परेशान हैं और भाजपा की सरकार से निजात चाहते हैं । इसलिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों से अवगत कराने का काम करें, जिससे 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा को ज्यादा से ज्यादा लोग सांसद बने। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि इस समय प्रदेश व देश के अंदर हालात छिपे नहीं है। आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। जनता मौजूदा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है और लोग सपा सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे है। ऐसे में समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। रक्तदान करने वालों में नागेन्द्र तिवारी, दरोगा यादव, अयूब अली, आर्यन अंसारी, सत्यप्रकाश यादव, आयुष यादव आदि शामिल रहे। इस अवसर पर परवेज खान, जवाहरलाल मौर्या, संजय यादव, आशीष राय, सुनील पांडेय, बलराम यादव, सलीम बादशाह, रामगोपाल बिंद, सोकिम अहमद, पूजा यादव, श्यामसुंदर, ओमकार, यदुनन्दन, कमलेश, जीतू, राजकुमार आदि मौजूद रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.