श्रीमद् भागवत गीता मानव समस्या का समाधान
गीता जयन्ती के अवसर पर कुंवर अनिल कुमार सिंह ने योग योगेश्वर पर विस्तार से बताते हुए कहा कि श्री कृष्ण भगवान ने अर्जुन जो एक योद्धा थे। हर तरह से पूर्ण है कितु तत्कालीन समय में विचलित है उसे माध्यम बनाकर इस सृष्टि के हर मानव को एक उपदेश कुरुक्षेत्र के मैदान में जो रणक्षेत्र दिया।
जासं, कछवां (मीरजापुर) : गीता जयन्ती के अवसर पर कुंवर अनिल कुमार सिंह ने योग योगेश्वर पर विस्तार से बताते हुए कहा कि श्री कृष्ण भगवान ने अर्जुन जो एक योद्धा थे। हर तरह से पूर्ण है कितु तत्कालीन समय में विचलित है उसे माध्यम बनाकर इस सृष्टि के हर मानव को एक उपदेश कुरुक्षेत्र के मैदान में जो रणक्षेत्र दिया। श्रीमछ्वागवत गीता कहलाई ये भगवान के मुख से निकली परावाणी है। जो भगवान व भक्त के बीच सीधी वार्ता है। ये श्री गीता जी में मानव के हर समस्या का समाधान निहित है। यदि मनुष्य इसे जीवन में क्रियात्मक रूप में धारण कर लें तो आज का मानसिक व शारीरिक रूप से ग्रस्त समाज स्वस्थ्य समाज बन सकता है।