बहन सुभद्रा संग नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ
महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा गुरुवार को भक्तों द्वारा हर्षोल्लासपूर्वक निकाली गई। इसके पूर्व भोर से ही भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र का पूजन अर्चन शुरु हो गया। दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त उमड़े। दर्शन पूजन के बाद शाम को भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा भाई बलभद्र संग नगर भ्रमण पर निकले। रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए रस्सी पकड़ने की होड़ एक दुसरे में लगी रही।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा गुरुवार को भक्तों द्वारा हर्षोल्लासपूर्वक निकाली गई। इसके पूर्व भोर से ही भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र का पूजन अर्चन शुरु हो गया। दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त उमड़े। दर्शन पूजन के बाद शाम को भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र संग नगर भ्रमण पर निकले। रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए रस्सी पकड़ने की होड़ एक दुसरे में लगी रही।
नगर भ्रमण के पहले भगवान जगन्नाथ की भव्य आरती नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं रथयात्रा संयोजक राज माहेश्वरी ने किया। जयकारे के साथ भगवान का रथ त्रिमोहानी चौराहा से पूर्व दिशा पसरहट्टा मार्ग पर बढ़ा। भगवान के रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही । पुलिस और पीएसी की कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस जयकारे और भजनों के बीच गन्तव्य की ओर बढ़ता रहा। रथयात्रा में वाराणसी से आये डमरू से निकले डम डम की आवाज के साथ हर हर महादेव की गूंज माहौल को भक्ति मय बना रही थी। प्रात: भगवान रथ पर सवार होकर त्रिमोहानी चौराहा पर पहुंचे। जगह जगह रथ पर पुष्प वर्षा की गई। रथयात्रा बसनही बाजार, घंटाघर, खजांची का चौराहा, वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, गुडहट्टी, पान दरीवा, दक्षिण फाटक, पुरानी अंजही, टेढ़ी नीम, नारघाट होते हुए श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर पर विराम हुआ। रथयात्रा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी, अनिल सिंह, मनोज श्रीवास्तव, उत्तर मौर्या, राजकुमारी खत्री, रामचंद्र शुक्ल, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, निर्मला राय, मनोज श्रीवास्तव दमकल, राकेश कुमार गुप्ता, पंकज टंडन, राकेश कुमार गुप्ता, नितिन अवस्थी, बृजेश कुमार गुप्ता आदि रहे।