श्रेया ने हासिल किया चित्रकला में अव्वल स्थान
उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी और संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को माध्यमिक विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी और संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को माध्यमिक विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 150 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेया गुप्ता ने हासिल किया।
नगर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ईश वंदना, संस्कार गीत व स्वागत गीत का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान सुरभि तुलस्यान, तीसरा प्रदीप कुमार, चौथा आयुषी केशरी व पांचवा स्थान राहुल राय को मिला। निर्णायक मंडल में अनिल राव दिनेश मजुमदार थे। विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, डा. नीरज त्रिपाठी व कार्यक्रम का संयोजन अजीता श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्षता डा. सरिता त्रिपाठी, संचालन अर¨वद अवस्थी व आभार ज्ञापन रमेश मालवीय ने किया। इस अवसर पर शैलेंद्र अग्रहरि, रूचि द्विवेदी, शोभा उपाध्याय, जय कुमार, गोवर्धन त्रिपाठी, राजपति ओझा, विष्णु मालवीय आदि थे।