उल्लास के साथ मनाई शिवरात्रि
शिवजयंती के रूप में उल्लास के साथ मनाई शिवरात्रि
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम चुनार में शुक्रवार को 84वीं शिवजयंती के रूप में महाशिवरात्रि का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात केक काटा गया। इस दौरान शिव ध्वज के नीचे सभी ने एक साथ श्रेष्ठ िर्स्वणम विश्व लाने में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया। इसके बाद विश्व शांति के लिए योग साधना से की गई। जिसमें उपस्थित भक्तों ने भगवान शिव से विश्व कल्याण की प्रार्थना की।
शिवजयंती के अवसर पर मुख्य संचालिका बीके कुसुम दीदी के नेतुत्व में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की गई और परमात्मा को भोग अर्पण किया गया। शिव के विभिन्न स्वरूपों तथा ज्योíतलिगों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए संस्था प्रमुख ने लोगों से शिव की साधना करने और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने नशे जैसे बुराई से दूर रह कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग की अपील की। शिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि हिदू धर्म में शिव को ज्योतिíलंग रूप में माना गया है। इस दौरान पंकज, तारा, सुनीता, गुंजा, रामश्रृंगार, सुरेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, रामप्रसाद यादव, पंकज गुप्ता, बाबा हरिदास, पटेल बाबा आदि श्रद्धालु मौजूद थे।