राम व भरत का मिलाप देखकर दर्शकों की आंखें खुशी से नम
कोन विकास खंड के चेतगंज का भरतमिलाप मंगलवार की रात निकाला गया। इस दौरान दर्जनों मनोरम झांकियां निकाली गई जिसे देख श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। भरतमिलाप का मेला चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पुलिस चौकी चेतगंज से लेकर गोबरहा गांव खम्हरिया मोड़ तक फैला था।
जागरण संवाददाता, चील्ह (मीरजापुर) : कोन विकास खंड के चेतगंज का भरतमिलाप मंगलवार की रात निकाला गया। इस दौरान दर्जनों मनोरम झांकियां निकाली गई जिसे देख श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। भरतमिलाप का मेला चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पुलिस चौकी चेतगंज से लेकर गोबरहा गांव खम्हरिया मोड़ तक फैला था। सड़क के दोनों तरफ विद्युत झालरों एवं ट्यूबलाइट से जगमगाता रहा। मेला के अंत में राम व भरत का मिलाप देख दर्शकों की आंखें खुशी से नम हो गई और जमकर जयकारा लगाया।
मंगलवार की भोर लगभग चार बजे के लगभग दो दर्जन झांकियां बैंडबाजा तथा डीजे की धुन पर एक साथ चेतगंज पुलिस चौकी से प्रस्थान किया। सभी झांकियों गोबरहा गांव के खम्हरिया मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हो गई। झांकियों में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा, कार्तिकेय, शिव पूजा, राम-रावण युद्ध, भगवान विष्णु, राधा-कृष्ण, शंकरजी, श्री कृष्ण भगवान, भगवान शंकर के साथ पार्वती जी महिषासुर वध, मां काली भी भव्य झांकी मनोरम रही। साथ ऐतिहासिक तथा स्वच्छता से संबंधित आदि मनमोहक झांकियां रही। वही भरतमिलाप के अंत में पुष्प वर्षा के बीच राम व भरत मिलाप किया गया। जहां सभी लोगों ने जयश्रीराम के उद्घोष लगाए। इस दौरान अध्यक्ष लाखन सिंह, राजेश गुप्ता, डा. पवन सिंह, अजय कुमार शुक्ला, ईश्वर चंद यादव, अभिमन्यु कुमार अग्रहरि, उमाशंकर चौबे, खुशियाल यादव आदि प्रमुख रूप से लगे रहे।