एसडीएम ने गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया
क्षेत्र के बामी गांव में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का रविवार को एसडीएम लालगंज ने औचक निरीक्षण करते हुए पशुओं के लिए भूसा चारा पानी की उपलब्धता को देखा। पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी लिया।
जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : क्षेत्र के बामी गांव में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का रविवार को एसडीएम लालगंज ने औचक निरीक्षण करते हुए पशुओं के लिए भूसा चारा पानी की उपलब्धता को देखा। पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी लिया। गो सेवकों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि गो सेवा का मौका मिला है तो आप लोग सेवा करके अपना जीवन धन्य बनाइए। इस दौरान ग्रामीणों ने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पर सोलर लाइट लगाने के साथ विद्युतीकरण कराने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही मांग पूरा किया जाएगा।
लालगंज विकास खंड के बामी गांव में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करते हुए एसडीएम आशुतोष कुमार दुबे ने पशुओं के चारा-पानी, चूनी- चोकर एवं पशु आहार की जानकारी लिया। पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया तथा सभी पशुओं को गला घोटू, खुरपका मुंहपका का टीका लगवाने के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी डा. जगदंबा पटेल, ग्राम विकास अधिकारी श्यामधर तिवारी, टीए सत्येन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। स्थानीय लोगो ने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पर सोलर लाईट लगाए जाने तथा विद्युती करण कराने के लिए ध्यान आकृष्ट कराया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप