बारिश से विध्यधरा तृप्त बढ़ा 0.50 मीटर जलस्तर
अमित कुमार तिवारी मीरजापुर कोरोना संक्रमण के दौरान में लॉकडाउन के चलते लोग घरों में सिमट कर रह गए। सड़कों पर लगभग दो महीने न तो वाहन निकले और न ही उनके वाहनों से धुंआ जिसके चलते पर्यावरण की सेहत में काफी सुधार हुआ तो बारिश में भी काफी इजाफा हुआ। जनपद में हुई अच्छी बारिश ने विध्य की धरा को तृप्त कर दिया तो जल स्तर बढ़ गया। जनपद स्तर पर प्री मानसून 2015 के सापेक्ष प्री मानसून 2020 में ही 0.50 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि जनपद स्तर पर पोस्ट मानसून 201
अमित कुमार तिवारी, मीरजापुर : कोरोना संक्रमण के दौरान में लॉकडाउन के चलते लोग घरों में सिमट कर रह गए। सड़कों पर लगभग दो महीने न तो वाहन निकले और न ही उनके वाहनों से धुंआ। इसके चलते पर्यावरण की सेहत में काफी सुधार हुआ तो बारिश में भी काफी इजाफा हुआ। जनपद में हुई अच्छी बारिश ने विध्य की धरा को तृप्त कर दिया तो जलस्तर बढ़ गया। जनपद स्तर पर प्री मानसून 2015 के सापेक्ष प्री मानसून 2020 में ही 0.50 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। जनपद स्तर पर पोस्ट मानसून 2018 के सापेक्ष 2019 में 1.32 मीटर वृद्धि हुई है।
जनपद स्तर पर प्री मानसून 2015 के सापेक्ष 2019 में 0.62 मीटर तक की गिरावट उस समय दर्ज की गई थी। जनपद स्तर पर पोस्ट मानसून 2015 के सापेक्ष 2019 में 1.78 मीटर की वृद्धि हुई। प्री मानसून 2018 के सापेक्ष 2019 में औसत भूजल स्तर में 0.14 मीटर की फिर गिरावट आई। मीरजापुर जनपद के विकास खंड छानबे में 2.18, जमालपुर 1.70, लालगंज 0.95, मझवां 0.01, मड़िहान 1.76, नरायनपुर 0.69, पहाड़ी 0.10, राजगढ़ 0.90, सीखड़ 0.07 मीटर जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। विकास खंड हलिया में 0.84, कोन 0.54, सीटी 1.03 मीटर जल स्तर में कमी हुई है। जूनियर इंजीनियर विक्रांत सिंह ने बताया कि मीरजापुर जनपद के छानबे में सर्वाधिक 2.18 मीटर की वृद्धि हुई है तो गंगा किनारे के कोन ब्लाक में सबसे कम 0.54 मीटर की गिरावट आई है।
वर्जन
बारिश के चलते जनपद के जलस्तर में 0.50 मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे जनपद के लोगों को काफी राहत मिलेगी। पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अनुपम श्रीवास्तव, सीनियर जिओफिजिस्ट, मीरजापुर।
.....
जनपद : मीरजापुर
मानसून : औसत भूजल स्तर (मीटर में)
प्री - मानसून 2015 : 11.08
पोस्ट मानसून 2015 : 8.58
प्री - मानसून 2019 : 11.70
पोस्ट मानसून 2019 : 6.8
प्री - मानसून 2020 : 11.59