छात्राओं को सुरक्षा के बताए टिप्स
जासं, मीरजापुर: नारी सुरक्षा के तहत वासलीगंज स्थित आर्यकन्या इंटर कालेज में महिला पुलिस द्वा
जासं, मीरजापुर: नारी सुरक्षा के तहत वासलीगंज स्थित आर्यकन्या इंटर कालेज में महिला पुलिस द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को उनके सुरक्षा के बारे में जानकारी दिया गया। महिला थाना प्रभारी सीमा ¨सह ने छात्राओं को बताया कि घर से निकलने से पहले अपने मोबाइल को फूल चार्ज कर लें। जिससे आपको किसी प्रकार की परेशानी हो तो तत्काल अपने परिवार वालों के साथ पुलिस को सूचना दें। उन्होंने अपना और सीयूजी नंबर भी छात्राओं को नोट कराया।
उन्होंने कहा नगर के कई स्थानों पर मनचले राह चलते लड़कियों और महिलाओं पर छींटाकशी करते है। ऐसे लोगों के लिए पुलिस हमेशा तैयार रहती है। अगर कही भी परेशानी हो तो आप तत्काल 100 डायल पर फोन कर जानकारी दे। जिससे मौके पर पहुंचकर उन शोहदों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। रास्ते में चलते समय मोबाइल से बात न करें। इसी के साथ उन्होंने कमला आर्य कन्या पीजी कालेज के अलावा कई विद्यालयों की छात्राओं को सड़क पर रोककर उनसे बातचीत कर उनसे सलाह ली और उन्हें सुरक्षा के बारे में उपाए बताए। इस मौके पर आर्यकन्या की प्रधानाचार्य बीना ¨सह, महिला कांस्टेबल प्रतिमा मौर्या, सीमा ¨सह आदि मौजूद थे।