धान क्रय केंद्र पर बोरा एवं पैसा समाप्त
क्षेत्र के ओडी साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्र पर पिछले एक सप्ताह से बोरा समाप्त हो जाने से अन्नदाताओं? के धान की खरीदारी ठप हो गई है। जिसके कारण किसान अपने दाम को निकालने के लिए औने-पौने दाम में बिचौलिए के हाथ बेचन को विवश हो रहे हैं।
जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : क्षेत्र के ओडी साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्र पर पिछले एक सप्ताह से बोरा समाप्त हो जाने से अन्नदाताओं के धान की खरीदारी ठप हो गई है। जिसके कारण किसान अपने दाम को निकालने के लिए औने-पौने दाम में बिचौलिए के हाथ बेचन को विवश हो रहे हैं।
केंद्र पर बोरा समाप्त हो जाने से किसान अपने धान को विक्रय करने के लिए केंद्र का चक्कर लगा-लगा कर परेशान हो गए हैं। केंद्र पर 13 हजार कुंतल धान खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 145 किसानों से 78 सौ कुंतल धान खरीद किया गया है। केंद्र पर कुल 319 किसानों ने धान विक्रय करने के लिए पंजीकरण कराया है। केंद्र पर अब तक कुल एक करोड़ अड़तीस लाख रुपए मूल्य के धान खरीद किए जा चुके है, एवं 59 किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से मात्र 46 लाख 64 हजार रुपए भेजे गए हैं। वही क्रय केंद्र पर धान का उठान न होने से केंद्र पर 1703 कुंतल धान डंप पड़ा हुआ है। धान खरीद के लिए रुपया भेजे जाने से भी किसानों के खातों में पैसा नहीं जा पा रहा है। किसानों ने डीएम से की मांग
क्षेत्रीय अन्नदाता शेखर ¨सह, महेंद्र ¨सह, राजकुमार ¨सह, अशोक ¨सह, मारूति नंदन, विद्यानाथ दुबे आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए केंद्र पर तत्काल पर्याप्त मात्रा में बोरा एवं रुपया उपलब्ध कराए जाने की मांग की हैं। वर्जन-----------
केंद्र पर बोरा एवं रुपया समाप्त होने की जानकारी मिली है, जल्द ही केंद्र पर बोरा एवं रुपया उपलब्ध करा दिया जाएगा।
अवधेश कुमार ¨सह, एडीओ सहाकरिता जमालपुर।