वर्चुअल मीटिग में आरएसएस ने मनाया रक्षाबंधन का उत्सव
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को आनलाइन रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस दौरान गूगल मीट पर अपने आनलाइन बौद्धिक उद्बोधन में प्रांत सह संघ चालक अंगराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि रक्षाबंधन का मूल उदेश्य राष्ट्र रक्षा सामाजिक सुरक्षा व समरसता तथा सांस्कृतिक सुरक्षा के भाव दर्शाना है।
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को ऑनलाइन रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। गूगल मीट पर ऑनलाइन बौद्धिक उद्बोधन में प्रांत सह संघ चालक अंगराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि रक्षाबंधन का मूल उद्देश्य राष्ट्र रक्षा, सामाजिक सुरक्षा व समरसता, सांस्कृतिक सुरक्षा के भाव दर्शाना है। कहा कि हम सभी का दायित्व है कि सेवा बस्तियों में जाकर विषमता दूर करते हुए पर्व का मूल उद्देश्य सार्थक करें। राष्ट्र को परम वैभव के शिखर तक ले जाने के लिए हम सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ मूल्य देना होगा। रामबालक त्रिपाठी, श्यामधर चतुर्वेदी, विवेक सिंह, कलाधर चतुर्वेदी, आलोक जौहरी, रीतेश कुशवाहा आदि ने भाग लिया।
जमालपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड जमालपुर का रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन वर्चुअल गूगल मीट के माध्यम से हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विध्यांचल विभाग के प्रचारक संतोष ने वर्चुअल उद्बोधन में स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा बंधन का उत्सव समाज की सेवा, त्याग की भावना को जाग्रत करने का एक अवसर प्रदान करता है। भाई व बहन के बीच के अटूट स्नेह बंधन का प्रतीक है। आलोक, रामराज, अमित, शिवेश, एकता, रश्मि, अंबुज, रितिक, जितेंद्र, संतोष आदि थे।