हलिया से वाराणसी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, ग्रामीणों का सफर होगा आसान
हलिया बाजार से वाराणसी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षारत क्षेत्रीय लोगों ...और पढ़ें

हलिया से वाराणसी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू ग्रामीणों को मिलेगी सीधी परिवहन सुविधा।
HighLights
हलिया से वाराणसी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू।
क्षेत्रीय लोगों को अब सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी।
छात्रों, नौकरीपेशा लोगों के लिए आवागमन आसान होगा।
जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर)। हलिया बाजार स्थित हनुमान मंदिर से वाराणसी के लिए रोडवेज बस सेवा रविवार से शुरू हो गई। लंबे समय से सरकारी बस सेवा का इंतजार कर रहे क्षेत्रीय लोगों को अब सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को जिला और तहसील मुख्यालय आने जान में सुविधा होगी।
बस प्रतिदिन सुबह छह बजकर 20 मिनट पर हलिया से रवाना होकर कोटाघाट, तिलाव, रजई, लालगंज और मीरजापुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में बस शाम पांच बजकर 30 मिनट पर वाराणसी से हलिया के लिए रवाना होगी। अब तक हलिया क्षेत्र में सरकारी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं थी।
लोगों को जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय लालगंज और वाराणसी जाने के लिए निजी वाहनों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। बस सेवा शुरू होने से छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और अन्य यात्रियों को सुविधा होगी। जिला और तहसील मुख्यालय पहुंचना भी आसान होगा।
बस सेवा शुरू होने पर हलिया ग्राम प्रधान बाबू सेठ, विकास कुमार सोनकर और मंटू सिंह ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और जिला व तहसील मुख्यालय समय से पहुंचना आसान बनेगा। उन्होंने इसे क्षेत्र की जनता के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए बस का नियमित संचालन करने की मांग की।