विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में क्रय केंद्रों पर अवकाश के दिन भी किसानों से खरीदा जाएगा धान

By Amit Kumar Tiwari Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 05:26 PM (IST)

मीरजापुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर अब अवकाश और रविवार को भी धान खरीद होगी। जनपद में 2.10 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य है, जिसमें अब तक 1.06 प्रतिशत खरीद हुई है।

राजपत्रित अवकाश और रविवार को खरीद के डीएम ने दिए निर्देश।

राजपत्रित अवकाश और रविवार को खरीद के डीएम ने दिए निर्देश।

HighLights

  1. मीरजापुर में अवकाश के दिन भी धान खरीद होगी।

  2. जिलाधिकारी ने खरीद जारी रखने का निर्देश दिया।

  3. जनपद में 2.10 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। जनपद के क्रय केंद्रों पर अब अवकाश के दिन भी किसानों से धान की खरीद होगी। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने राजपत्रित अवकाश और रविवार को खरीद जारी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने धान की खरीद में लापरवाही बरतने पर केंद्र प्रभारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

खरीफ क्रय वर्ष 2026-27 में जनपद में 2,10,000 टन धान खरीद का लक्ष्य है। इसके लिए 132 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 104 पर खरीद शुरू हो चुकी है, जबकि शेष केंद्रों पर कामकाज आरंभ नहीं हुआ है। गत दो नवंबर से अब तक 436 किसानों से 2232.05 टन धान खरीदा गया है, जो निर्धारित लक्ष्य का 1.06 प्रतिशत है।

गत वर्ष इसी तिथि तक 1248 किसानों से 7131.28 टन धान खरीदा गया था। धान बेचने के लिए अब तक 17,269 किसानों ने आनलाइन पंजीयन कराया है। इनमें से 11,072 किसानों के रकबे का सत्यापन हो चुका है। खरीफ क्रय वर्ष 2025-26 में जनपद में 42,013 किसानों से 2,11,603.28 टन धान खरीदा गया था।


किसान अपनी बोई फसल का विकल्प चुनकर स्वयं पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीयन के बाद जरूरी कागजात के साथ क्रय केंद्र पहुंचकर टोकन लें और निर्धारित तिथि पर धान बेचें।

-

संजीव कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।