रमजान स्पेशल वाहन से होगी सामानों की आपूर्ति
रमजान माह में रोजेदारों को जरूरी सामान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल द्वारा रमजान माह को देखते हुए 5 रमजान स्पेशल वाहन चलाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रमजान स्पेशल वाहन से रोजेदारों को सभी जरूरी सामानों की आपूर्ति होगी।
जासं, मीरजापुर : रमजान माह में रोजेदारों को जरूरी सामान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल द्वारा रमजान माह को देखते हुए 5 रमजान स्पेशल वाहन चलाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रमजान स्पेशल वाहन से रोजेदारों को जरूरी सामानों की आपूर्ति होगी। जिलाधिकारी ने सभी मुस्लिम बंधुओं से अपील की है कि कोरोना वायरस के मददेनजर चल रहे लॉकडाउन का पालन कर घर में ही नमाज अदा करें। किसी भी इबादत का सामूहिक कार्यक्रम नही होगा। नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने सामान आपूर्ति के लिए दुकानदार ओम प्रकाश प्रजापति (8354902500) को वार्ड एक से आठ तक, मो. इमरान वारिस ट्रेडर्स (9956763895) को वार्ड नौ से 16, संजीव कुमार गुप्ता (7376453336) को वार्ड 17 से 24 , ओम प्रकाश गुप्ता (9454719401) को वार्ड 25 से 32, विकास कुमार गुप्ता (9519080101) को वार्ड 33 से 38 में जिम्मेदारी सौंपा है।