Move to Jagran APP

राकेश बने अध्यक्ष राजाराम जिला मंत्री

विकास खंड सिटी के सभागार में ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक व द्विवार्षिक चुनाव रविवार को हुआ। जिसमें संगठन की मजबूती और ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी उर्फ लल्लू तिवारी की देखरेख में चुनाव हुआ। चुनाव में राकेश तिवारी जिला अध्यक्ष और राजाराम जिला मंत्री बने।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 06:56 PM (IST)
राकेश बने अध्यक्ष राजाराम जिला मंत्री

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : विकास खंड सिटी के सभागार में ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक व द्विवार्षिक चुनाव रविवार को हुआ। जिसमें संगठन की मजबूती और ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुमार त्रिपाठी उर्फ लल्लू तिवारी की देखरेख में चुनाव हुआ। चुनाव में राकेश तिवारी जिला अध्यक्ष और राजाराम जिला मंत्री बने।

loksabha election banner

बैठक में जिसमें आमंत्रित प्रस्ताव व अनुमोदन के बाद निम्न पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। जिसके बाद चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव प्रांतीय प्रतिनिधि, संजय पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकेश मिश्र उपाध्यक्ष, बृज बिहारी यादव कोषाध्यक्ष, अर्पणा यादव उपाध्यक्ष चुने गए। साथ ही कौशलेंद्र कुमार राय संगठन मंत्री, अखिलेश श्रीवास्तव प्रवक्ता, दुर्गेश उपाध्याय संयुक्त मंत्री, सुनील सिंह आडिटर और अमरेशचंद्र उपाध्याय संरक्षक मंडल बने। उन्होंने कहा कि दस वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति नहीं हुई। संगठन द्वारा कई बार मांग करने के बावजूद अनदेखी की जा रही है। समस्याओं के निदान के लिए ग्राम विकास अधिकारियों को एकजुट होना होगा। इस अवसर पर विनोद तिवारी, सूर्य नारायण पांडेय, वीरेंद्र कुमार पांडेय, केके सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.