राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप ने विध्यधाम में नवाया शीश
जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) राज्यसभा सदस्य व आचार समिति के अध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला ने
जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : राज्यसभा सदस्य व आचार समिति के अध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला ने गुरुवार को विध्यधाम पहुंचकर माता के श्रीचरणों में मत्था टेका। मां विध्यवासिनी दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की। वहीं भोजपुरी अभिनेता निरहुआ व अम्रपाली ने भी मां विध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया।
राजश्री आरती श्रृंगार के बाद मां का कपाट खुला तो नई वीआईपी मार्ग से होकर सांसद नारियल, चुनरी, माला-फूल के साथ गर्भगृह पहुंचे और विधि-विधान से मां विध्यवासिनी का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। वहीं मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन कर हवन-कुंड में आहुति दी। दर्शन-पूजन करने के उपरांत कार्यकर्ताओं ने चुनरी पहनाकर उनका स्वागत किया। तीर्थ पुरोहित सुधाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कराया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, मनोरथ द्विवेदी आदि रहे।