विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात दिन तक छह घंटे बंद रहेगा रेलवे पीआरएस काउंटर

By JagranEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 04:18 PM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता मीरजापुर यात्री सेवाओं को सामान्य करने और कोविड से पहले के समय के

सात दिन तक छह घंटे बंद रहेगा रेलवे पीआरएस काउंटर
सात दिन तक छह घंटे बंद रहेगा रेलवे पीआरएस काउंटर

जागरण संवाददाता, मीरजापुर :

यात्री सेवाओं को सामान्य करने और कोविड से पहले के समय के स्तरों पर इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से वापस लाने के लिए भारतीय रेलवे प्रयासरत है। ऐसे में रेलवे यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) को अगले सात दिनों के लिए रात में छह घंटों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि इस दौरान सभी मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में बड़ी मात्रा में पिछले (पुरानी रेलगाड़ियों के नंबर) और वर्तमान यात्री बुकिग डेटा अपडेट किया जाएगा, इसलिए इसकी एक श्रृंखला के रूप में योजना बनाई जा रही है। यह कार्य 15 नवंबर की मध्यरात्रि से 21 नवंबर की रात तक लागू रहेगा।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे से लेकर सुबह साढ़े पांच बजे के बीच कोई भी पीआरएस सेवाएं जैसे टिकट आरक्षण, वर्तमान बुकिग, पूछताछ सेवाएं आदि यात्रियों को उपलब्ध नहीं होंगी। इस दौरान रेल कर्मी प्रभावित समय के दौरान रेलगाड़ियों को शुरू करने के लिए अग्रिम चार्टिंग सुनिश्चित करेंगे। पीआरएस सेवाओं को छोड़कर, डायल 139 सेवाओं सहित अन्य सभी पूछताछ सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। ऐसे में रेल मंत्रालय ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्री सेवाओं को सामान्य और उन्नत करने के प्रयास में विभाग का सहयोग करें।