विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर के रेल यात्री भी ले सकेंगे विंध्य क्षेत्र के समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद

By Amit Kumar Tiwari Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 07:41 PM (GMT+05:30)

मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद अब रेल यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगे। जिलाधिकारी ...और पढ़ें

मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर मिलेगा स्वयं सहायता समूह का विंध्य प्रसादम।

मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर मिलेगा स्वयं सहायता समूह का विंध्य प्रसादम।

HighLights

  1. विंध्य क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह उत्पाद अब रेल यात्रियों को मिलेंगे।

  2. मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल खुलेगा।

  3. जिलाधिकारी ने रेलवे विभाग को स्टॉल आवंटन हेतु पत्र भेजा।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्य क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद अब देश भर के रेल यात्री भी ले सकेंगे। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक स्टाल खोलने की पहल की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर स्टाल के आवंटन के लिए जिलाधिकारी पवन गंगवार के द्वारा रेलवे विभाग को पत्र भेजा गया है। स्टाल आवंटन होते ही उत्पादों की बिक्री आरंभ हो जाएगी।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद का आनंद अब रेल यात्री भी ले सकेंगे। इसके तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर स्टाल खोला जाएगा। इसके लिए डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह ने बताया कि स्टाल आवंटन के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के माध्यम से डीआरएम को पत्र भेजा गया है।

समूह की महिलाओं द्वारा प्रेरणा कैंटीन और ई रिक्शा संचालन कर रही है। समूह की महिलाओं द्वारा विंध्य प्रसादम के साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा सेनेटरी पैड, हार्पिक, फिनायल, शुद्ध सरसो का तेल, शुद्ध आटा, पुष्टाहार, पावरलूम से विंध्य बनारसी साड़ी, माेमबत्ती, अगरबत्ती आदि जनोपयोगी सामग्री तैयार किया जा रहा है।

जनपद में 16259 समूहों का गठन किया गया है। साथ ही 1150 ग्राम संगठन का गठन और 48 संकुल स्तरीय संघ का गठन किया गया है। इससे 1,70,983 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। जिले के 809 गांवों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कार्य कर रही हैं। 1071 समूह सखी, 429 बीसी सखी, 102 बैंक सखी, 42 कृषि सखी, 44 पशु सखी, 40 कोटे की दुकान और 40 कैंटीन संचालन कर रही हैं।

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इससे महिलाओं के उत्पादों को बड़े बाजारों तक उपलब्ध पहुंचाने व उनकी बिक्री के लिए स्थायी मंच प्रदान करने में मदद मिलेगी।

-

वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।