Move to Jagran APP

समर्पण दिवस के रूप में मनी पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

क्षेत्र के बरौंधा स्थित सिचाई विभाग के डाक बंगला पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी गड़बड़ाधाम मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि को पार्टी द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता महानारायण भारती ने कार्यक्रम के शुभारंभ के पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 09:08 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 09:08 PM (IST)
समर्पण दिवस के रूप में मनी पं. 
दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
समर्पण दिवस के रूप में मनी पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

जासं, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : क्षेत्र के बरौंधा स्थित सिचाई विभाग के डाक बंगला पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी गड़बड़ाधाम मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि को पार्टी द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता महानारायण भारती ने कार्यक्रम के शुभारंभ के पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

loksabha election banner

इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानारायण भारती ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दिया ऐसे में दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम मे ग्रामीणों द्वारा संकल्प समर्पण राशि भी स्वैच्छिक दान की गई। गड़बड़ाधाम मंडल के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर दूबे ने बताया कि समर्पण दिवस मंडल के 17 सेक्टरों में मनाया गया है।

गड़बड़ाधाम : हलिया विकास खंड के भैसोड़ बलाय में ग्रामीणों व छात्रों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि को पार्टी द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आदित्य तिवारी, सेक्टर संयोजक श्याम नरायन पाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.