विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वगणना में भरें सही व शुद्ध जानकारी, विकास योजना बनाने में मिलेगी मदद : सीडीओ

By Amit Kumar Tiwari Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 01:47 PM (IST)

मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह ने मीरजापुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की बैठक की, जिसमें 16 से 30 ...और पढ़ें

मीरजापुर में जनगणना 2027: सीडीओ ने स्वगणना में शुद्ध जानकारी भरने पर दिया जोर।

मीरजापुर में जनगणना 2027: सीडीओ ने स्वगणना में शुद्ध जानकारी भरने पर दिया जोर।

HighLights

  1. स्वगणना में 16 से 30 नवंबर तक देनी होगी 40 प्रश्नों की जानकारी।

  2. शुद्ध जानकारी विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

  3. किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1855 पर संपर्क करें।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह ने भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के संबंध में जिला व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की गयी। कहा कि स्वगणना में सभी सूचना शुद्ध भरें। इन सूचनाओं के आधार पर ही विकास योजनाओं को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आगामी 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना में 40 प्रश्नों की प्रशनावली में जन्म तिथि, शैक्षिक, आर्थिक स्थिति आदि पर सूचना देनी होगी। स्वगणना से शुद्धता के साथ कार्य तेजी से होगा। जनगणना में कोई समस्या आने पर टोल फ्री नंबर 1855 पर संपर्क करें।

जनपद में आठ चार्ज अर्थात क्षेत्र हैं। इसमें से चार ग्रामीण क्षेत्र एसडीएम के पास और नगरीय क्षेत्र के चार्ज अधिकारी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बनाए गए हैं। जनपद भर में 770 सुपरवाइजर व 4855 प्रकणक (एन्यूमरेटर) लगाए गए हैं। प्रत्येक कर्मचारी को एक दिन में और प्रत्येक प्रगणक को चार का टारगेट दिया गया है, ताकि समयबद्ध तरीके से कार्य को पूर्ण कर सकें। द्वितीय चरण में मुख्य विकास अधिकारी को अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी नामित किया गया है। कहा कि अधिकारी विभागों से समन्वय करते हुए स्वगणना कार्य कराएं। जनगणना 2027 का द्वितीय चरण है। पहले चरण में केवल हाउस हाउस होल्ड की लिस्टिंग हुई थी। अब द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति की जनगणना होगी। अर्थात एक परिवार में पांच सदस्य होने पर पांचों की गिनती की जाएगी। प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग रजिस्टर्ड मोबाइल से एप खुल जाएगा। शासन से प्रत्येक दिन जनप्रतिनिधि, ज्यूडिशरी, जेल, स्कूल व विश्वविद्यालय आदि के लिए निर्धारित किया गया है, जिससे उसी दिन सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों की स्वगणना हो सके। स्वगणना मोबाइल या लैपटाप से फीड करने के बाद अंतिम में सबमिट करें।

- निर्वाचन के लिए अधिकारी 17 नवंबर तक कर्मचारियों की दें सूचना

विकास भवन में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मददेनजर जनपदीय स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी मतदान व कार्मिक प्रभारी वीके सिंह ने कहा कि मतदान व कार्मिक प्रभारी ने निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रपत्र संख्या एक के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रपत्र एक भरकर 17 नवंबर तक संबंधित कार्यालय में उपलब्ध करा दें। प्रपत्र में कार्यालय की सूचना और कार्यरत कुल कर्मचारी और अधिकारी का विवरण दर्ज करें। साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि नियमित, संविदा अथवा आउटसोर्स कर्मचारी हैं। सूचना संख्या पेज एक पर भरकर जमा कर दें।
- जनपद को मिले 12 ग्राम पंचायत अधिकारी

पंचायतराज विभाग को नव नियुक्त 12 ग्राम पंचायत अधिकारी मिले हैं। आयोग से चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया। सीडीओ वीके सिंह ने विकास भवन में लाटरी से ब्लाक आवंटन किया। इसमें से छानबे तीन, सिटी तीन, राजगढ़ दो, लालगंज एक, पटेराकला एक और हलिया में एक को तैनाती मिली है। अभी 45 दिन के प्रशिक्षण पर रहेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव को निर्देश दिया कि 45 दिन का रोस्टर बनाकर विभागवार प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कार्यक्रत तैयार करके प्रस्तुत करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।