ट्रैक्टर के धक्के से प्रधानाध्यापिका घायल, रेफर
वाराणसी-मीरजापुर मार्ग पर गुरुवार को अचीतपुर गांव के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापिका घायल हो गई। चालक अपनी ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल प्रधानाध्यापिका को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया।
जागरण संवाददाता, नरायनपुर (मीरजापुर) : वाराणसी-मीरजापुर मार्ग पर गुरुवार को अचीतपुर गांव के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापिका घायल हो गईं। चालक अपनी ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल प्रधानाध्यापिका को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक विद्यालय बरईपुर की प्रधानाध्यापिका रीना राय अपने दस वर्षीय पुत्र जय व प्राथमिक विद्यालय करहट की सहायक अध्यापिका गीता सिह के साथ वाराणसी स्थित सुंदरपुर आवास की तरफ स्कूटी से जा रहीं थी। अचीतपुर गांव के सामने पहुंची ही थीं कि इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिसमें दोनों महिला घायल हो गई और स्कूटी पर बैठा पुत्र जय बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फोन करके एम्बुलेंस को बुलाकर रामनगर में भर्ती करा दिया। प्रधानाध्यापिका की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।