Move to Jagran APP

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने निकाली रैली, नशा उन्मूलन का दिया संदेश

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मीरजापुर सेवा केंद्र के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नगर क्षेत्र में गुरुवार को रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को नशा उन्मूलन और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए नगर वासियों को व्यसन मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एक निर्णायक अभियान भी चलाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 07:22 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 11:31 PM (IST)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने निकाली रैली, नशा उन्मूलन का दिया संदेश
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने निकाली रैली, नशा उन्मूलन का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मीरजापुर सेवा केंद्र के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नगर क्षेत्र में गुरुवार को रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को नशा उन्मूलन और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए नगर वासियों को व्यसन मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एक निर्णायक अभियान भी चलाया।

loksabha election banner

प्रात: काल सेवा केंद्र पर मीरजापुर के मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह और सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बिदु बहन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। राजयोगी ब्रह्माकुमार भाई और बहनों नशा उन्मूलन के विरुद्ध घोष करते हुए पूरे नगर क्षेत्र में मार्गों को गुंजायमान करते रहे। रैली पूरे नगर में चर्चा है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जन-जन शिवरात्रि का अध्यात्मिक संदेश फैलाता है कि शिवरात्रि परमपिता परमात्मा इस सृष्टि पर अवतरण का यादगार दिवस है। परमपिता परमात्मा कलयुग के अंत में इस धरा पर प्रजापिता ब्रह्मा के तन का आधार लेकर नई सृष्टि की रचना करते हैं और पापाचार अनाचार भ्रष्टाचार से इस संसार को मुक्त करके एक नई दुनिया की स्थापना करते हैं। नशा उन्मूलन की तख्तियां लिए हुए और जयघोष करते हुए रैली को एक आकर्षक स्वरूप दे रहे थे। भ्रमण के पश्चात स्थानीय सेवा केंद्र प्रभु उपहार भवन शुक्लहां पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिदु दीदी, बीके प्रदीप भाई, बीके सुदर्शन भाई, बीके मोहन, बीके राधा माताजी आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.