नगर में निकाली गई प्रभात फेरी
सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविद सिंह के 353 वे प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में गुरुवार को नगर में भव्य प्रभातफेरी का निकाला गया। आगामी दो जनवरी को नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में दो सप्ताह से लगातार प्रभात फेरी निकाली जा रही है जो सुबह छह बजे गुरुद्वारे से आरंभ होगी।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविद सिंह के 353 वे प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में गुरुवार को नगर में भव्य प्रभातफेरी का निकाला गया। आगामी दो जनवरी को नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में दो सप्ताह से लगातार प्रभात फेरी निकाली जा रही है जो सुबह छह बजे गुरुद्वारे से आरंभ होगी।
प्रभातफेरी नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारे से आरंभ होकर संगमोहाल निवासी करमजीत सिंह सरना के आवास पर पहुंची। प्रभात फेरी की अगुवाई धार्मिक झंडे निशान साहिब के साथ बलदेव सिंह ने की। जहां पर सुबह अमृतवाणी शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी पुन: गुरुद्वारा रतनगंज आकर समाप्त हुई। इस दौरान समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से करमजीत सिंह सरना, गुरमिदर सिंह सरना, जसबीर सिंह चंडोक, हरदीप सिंह खुराना, हरभजन सिंह सरना,राज सिंह, राजकुमार विज,अमरीक सिंह मोंगा, कमलजीत कौर, हरनाम कौर, स्वर्णा कौर, परमजीत कौर, मोहनी कौर सरना, समेत कई लोग मौजूद रहे।