विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

20 घंटे से अदवा फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित, आक्रोश

By JagranEdited By:
Published: Wed, 24 Nov 2021 08:23 PM (IST)

जागरण संवाददाता हलिया (मीरजापुर) स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से संचालित अदवा फीडर की आपूर्ति

20 घंटे से अदवा फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित, आक्रोश
20 घंटे से अदवा फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित, आक्रोश

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से संचालित अदवा फीडर की आपूर्ति बुधवार की दोपहर से बाधित हो गई। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पेयजल के लिए सबसे ज्यादा परेशानियों का सामाना करना पड़ा। अदवा फीडर से संबंधित अहुगी,अदवा, वीरपुर, सिकटा, बंजारी कला, पवारी कला, मडवाधनावल, इंद्रवार व सोनगढा सहित अन्य गांव की बिजली ठप होने से लोग परेशान रहे। किसानों की सिचाई, पेयजल, मोबाइल, इंवर्टर सहित विद्युत से संबंधित कार्य बाधित हो गए। बीस घंटे से बाधित होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। इस संबंध में अवर अभियंता अनीष अली ने बताया की अदवा फीडर मे फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई। कार्य चल रहा है जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।