Move to Jagran APP

संकल्प बाइक रैली निकाल लोगों को बताई नीतियां

भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को संकल्प बाइक रैली निकाली गई। संकल्प बाइक रैली के माध्यम से लोगों को सरकार की उपलब्धियां और नीतियां पहुंचाया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाया जा सके। नगर विधानसभा की बाइक रैली महंथ शिवाला नारघाट त्रिमोहानी घंटाघर पुलिस लाइन भरुहना चौराहा होते हुए विध्याचल से गैपुरा मंडल के खम्हरिया में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 10:40 PM (IST)
संकल्प बाइक रैली निकाल लोगों को बताई नीतियां

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को संकल्प बाइक रैली निकाली गई। संकल्प बाइक रैली के माध्यम से लोगों को सरकार की उपलब्धियां और नीतियां पहुंचाया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाया जा सके। नगर विधानसभा की बाइक रैली महंथ शिवाला, नारघाट, त्रिमोहानी, घंटाघर, पुलिस लाइन, भरूहना चौराहा होते हुए विध्याचल से गैपुरा मंडल के खम्हरिया में संपन्न हुई।

loksabha election banner

संकल्प बाइक रैली को नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संकल्प रैली के माध्यम से पार्टी के संगठन को मजबूत और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया जा रहा है। देश को गतिमान बनाने के लिए एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को देश की जरूरत है और वो पुन: प्रधानमंत्री होने जा रहे है। मझवां विधानसभा में विधायक सुचिश्मिता मौर्य व डा. शिवनाथ यादव ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। मड़िहान विधानसभा में विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस दौरान सीता शरण त्रिपाठी, दिनेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय सिंह, सुजीत केसरी, रामबली सिह, कृष्णानंद सिंह आदि रहे। चुनार विधानसभा में विधायक अनुराग पटेल व सुनील जैन तथा छानबे विधानसभा में लाल बहादुर सिंह व बिद्रा विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। नगर विधानसभा के कार्यक्रम में जिला महामंत्री रमेश दुबे, आशुकांत चुनाहे, राजेंद्र सिंह, श्याम सुंदर केसरी, राजेंद्र सिंह पटेल, प्रदीप सोनकर, चंद्रांशु गोयल, विकेश्वर प्रताप सिंह, धीरज केसरी, विष्णु सोनकर, विनोद शंकर पांडेय, संतोष दुबे, मुन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.