Move to Jagran APP

पुलिस ने बताए नारी सुरक्षा के गुर

जमालपुर (मीरजापुर) : पुलिस विभाग की तरफ से मंगलवार को बाजार स्थित देवकली इंटर कांले

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Dec 2017 09:16 PM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2017 09:16 PM (IST)
पुलिस ने बताए नारी सुरक्षा के गुर
पुलिस ने बताए नारी सुरक्षा के गुर

जमालपुर (मीरजापुर) : पुलिस विभाग की तरफ से मंगलवार को बाजार स्थित देवकली इंटर कांलेज में महिला सशक्तीकरण के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे छात्राओं को नारी सुरक्षा के विभिन्न गुरों की जानकारी दी गई। शेरवा चौकी प्रभारी संतोष कुमार ¨सह एवं उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव ने बताया कि अगर महिलाएं जागरूक रहें तो तमाम समस्याओं का समाधान स्वत: कर सकती हैं।उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े 1090 के बारे में जानकरी दिया एवं कहा कि 24 घंटे महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह हेल्पलाइन नंबर चालू रहता है। इस दौरान प्रधानाचार्य रामनिरंजन ¨सह, मदन मोहन त्रिपाठी, नवीन पांडेय, प्रभात श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव आदि थे। अदलहाट: क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज खजूरौल में महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को उपनिरीक्षक अजय विक्रम यादव ने जागरूक किया। उन्होंने कहा महिलाएं आज भूमि से लेकर आसमान तक अपना परचम फहरा रखा है। उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन व 100 डायल हमेशा तैयार रहता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.