होलिका विवाद को देख लगाई गई पुलिस सुरक्षा
बरौंधा चौकी क्षेत्र के दिघुली गांव में होलिका लगाने को लेकर उठे विवाद को ²ष्टिगत रखते हुए शांति सुरक्षा के मद्देनजर एक एसआई एक दीवान चार कांस्टेबल व चार चौकीदारों की होलिका दहन तक ड्यूटी लगाई गई है।
जासं, बरौंधा (मीरजापुर) : बरौंधा चौकी क्षेत्र के दिघुली गांव में होलिका लगाने को लेकर उठे विवाद को ²ष्टिगत रखते हुए शांति सुरक्षा के मद्देनजर एक एसआई, एक दीवान चार कांस्टेबल व चार चौकीदारों की होलिका दहन तक ड्यूटी लगाई गई है। बरौंधा चौकी इंचार्ज लव सिंह ने बताया कि शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों के सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि होलिका लगाने को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान अपने-अपने चुने स्थान पर होली लगाने की जिद पर अडिग हो गये थे। इस संबध में पूर्व प्रधान राजेश मिश्र द्वारा पुलिस व प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तो मौके पर पंहुचे अधिकारियों ने पारंपरिक स्थल पर होलिका लगवा कर मामले का पटापेक्ष किया। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के तहत मौके पर पुलिस की तैनाती की गई है।