पत्नी से विवाद होने पर श्रमिक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत
जागरण संवाददाता अहरौरा (मीरजापुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के घमहापुर वार्ड में रविवार की
जागरण संवाददाता, अहरौरा (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के घमहापुर वार्ड में रविवार की देर रात श्रमिक ने पत्नी से विवाद के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने श्रमिक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घमहापुर वार्ड निवासी विकास (32) की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व क्षेत्र के पियरवा पोखरा वार्ड निवासी तेजू की पुत्री से हुई थी। शादी के बाद से इन्हें कोई संतान नहीं हुआ था। विकास की पत्नी कुछ माह से गर्भवती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में शादी के बाद से किसी न किसी बात पर विवाद होता ही रहता था। कुछ दिन पूर्व दोनों में काफी विवाद हुआ था। जिसे लेकर विकास काफी तनाव में रह रहे थे। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि रविवार की रात में विकास ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।