विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM किसान सम्मान निधि: 30 अक्टूबर को किसानों के खाते में आएगी 24वीं किस्त, दीपावली से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा

Published: Sat, 24 Oct 2026 03:09 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 03:16 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त किसानों के खातों में भेजेंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को जारी करेंगे पीएम किसान की 24वीं किस्त।

  2. मीरजापुर के 2.91 लाख किसानों को मिलेंगे 58 करोड़ रुपये।

  3. यह राशि किसानों को बीज-उर्वरक खरीदने में मदद करेगी।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। किसानों को सम्मान निधि के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आगामी 30 अक्टूबर को सम्मान निधि की 24वीं किस्त मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त सीधे अन्नदाताओं के खाते में भेजेंगे।

सभी प्रदेशों, जनपदों, विकास खंडों, ग्राम पंचायतों व कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण दिखाया जाएगा। उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल ने बताया कि 24वीं किस्त जनपद के 2,91,897 किसानों के खाते में 58,37,94,000 धनराशि भेजी जाएगी।

इसके पूर्व गत 20 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तारकेश्वर हुगली पश्चिम बंगाल से निधि की 23वीं किस्त किसानों के खाते में भेजा था। जनपद में 2,86,105 किसानों के खाते में 57 करोड़ 22 लाख दस हजार रूपये भेजे गए थे।

उपनिदेशक कृषि ने बताया कि निधि किसानों के लिए लाभप्रद है। किसान इसका उपयोग खेती में बीज-उर्वरक खरीदने में कर सकते है। किसानों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें- कमल ककड़ी की खेती से यूपी के किसान जोगिंदर बने लखपति, 32 बीघा खेत से कमा रहे मोटा मुनाफा