पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधरोपण
जासं, मीरजापुर: किशुन प्रसाद की गली स्थित ग्लोबस कालेज आफ आइटीआइ एंड मैनेजमेंट में शनिवार को विश्व प
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 09:12 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 09:12 PM (IST)
जासं, मीरजापुर: किशुन प्रसाद की गली स्थित ग्लोबस कालेज आफ आइटीआइ एंड मैनेजमेंट में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विविध आयोजन हुए। बीसीए व एमसीए के छात्र- छात्राओं ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। साथ ही एक- एक पौधा लगाने का संकल्प लिया गया। पर्यावरण संरक्षण पर जीवंत बैनर बनाए गए। इसके बाद नगर भ्रमण कर छात्र- छात्राओं ने नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। संस्था की निदेशक अंशु अग्रवाल ने अधिक से अधिक पौधरोपण व उनके संरक्षण पर बल दिया। जितेंद्र, नितिन, लवकुश, राशि गुप्ता, सुषमा, निहाल कोमल आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें