Move to Jagran APP

राजीव गांधी ने देश में लागू की पंचायतीराज व्यवस्था

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 2

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 08:01 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 08:01 PM (IST)
राजीव गांधी ने देश में लागू की पंचायतीराज व्यवस्था
राजीव गांधी ने देश में लागू की पंचायतीराज व्यवस्था

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि मंगलवार को कांग्रेसजनों द्वारा मनाया गया। रतनगंज स्थित क्रांति प्रेस पर आयोजित कार्यक्रम में 28वीं पुण्यतिथि पर स्व. राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जीवन कृत्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने पंचायतीराज व्यवस्था लागू की, जिससे आज गांवों का चतुर्दिक विकास हो रहा है।

loksabha election banner

उन्होंने कहाकि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने किसान, छात्र, नौजवान के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया। इस दौरान कैलाश नाथ, ब्रजदेव पांडेय, चुनमुन शुक्ला, कमलेश दूबे, मनीष, हर्ष नारायण, प्रसुन मिश्रा, शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे। आवास विकास कालोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में शहर कांग्रेस कमेटी की महासचिव अर्चना चौबे ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प किया। उन्होंने कहाकि महिला सशक्तीकरण, शैक्षिक रोजगार और कंप्यूटर के लिए पूरा देश शुक्रगुजार है। इस दौरान निर्मला सिंह पटेल, बाबी विश्वकर्मा, शाश्वत पांडेय, छविनाथ विश्वकर्मा, कदन चक्रवाल, ताड़केश्वर पासी, हाजीरोज मोहम्मद, कैलाश बिद, श्रीकृष्ण दुबे, विष्णु यादव, रविद्र यादव आदि रहे।

कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी की मनाई पुण्यतिथि

जासं, सीखड़ (मीरजापुर) : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की 28वीं पुण्य तिथि पर मंगलवार को मुंदीपुर स्थित ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। ब्लाक अध्यक्ष राजेश मिश्र ज्योति ने कहा कि संचार क्रांति के महानायक तथा 21वीं सदी में आधुनिक भारत के नवनिर्माण के लिए राजीव गांधी सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने पंचायतों को सशक्त कर मजबूत भारत का निर्माण किया। कार्यक्रम को प्रभुनाथ त्रिपाठी, गोपाल कृष्ण त्रिपाठी, शीतलेश्वर प्रसाद पाठक, रामवृक्ष ने संबोधित किया। अध्यक्षता दिलीप पाठक व संचालन दिनेश चौबे ने किया। इस अवसर पर अजय सिंह, मनोज पांडेय, मनीष कुमार, राजन प्रजापति, आनंद शुक्ला आदि थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.