बूथों पर डटीं पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा में आज मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के तहत नगर पंचायत कछवां के वार्ड दो पीर खां वार्ड के सदस्य पद के लिए उप चुनाव 13 जुलाई को होगा। उप चुनाव के लिए प्राथमिक पाठशाला कछवां में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उप चुनाव में 926 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग शनिवार को करेंगे। उप चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पोलिग पार्टी कड़ी सुरक्षा में रवाना हुई।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के तहत नगर पंचायत कछवां के वार्ड दो पीर खां वार्ड के सदस्य पद के लिए उप चुनाव 13 जुलाई को होगा। उप चुनाव के लिए प्राथमिक पाठशाला कछवां में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उप चुनाव में 926 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग शनिवार को करेंगे। उप चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पोलिग पार्टी कड़ी सुरक्षा में रवाना हुई।
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने उप चुनाव की निगरानी के लिए जोनल मजिस्ट्रेट एआर कोआपरेटिव प्रदीप कुमार सिंह और सेक्टर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार उमेशचंद्र को बनाया है। निर्वाचन अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर शिव प्रसाद तथा खंड विकास अधिकारी व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्वेतांक सिंह, राजीव कुमार द्वारा निर्वाचन कार्यालय परिसर से पोलिग पार्टियों की रवानगी कराया। मतदान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद मत पेटिका कोषागार स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी जाएगी। उप चुनाव के बाद मतगणना कार्यालय परिसर में 15 जुलाई को सुबह आठ बजे से होगी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा में पोलिग पार्टी सकुशल मतदान केंद्र पर पहुंच गई है।